प्रिय किसान बहनों और भाइयों,
धरती हमारी माँ है। यही खेत हमें अन्न, फल-सब्ज़ी और जीवन देते हैं। लेकिन केमिकल फर्टिलाइज़र और पेस्टिसाइड के असंतुलित उपयोग से धरती माँ की उर्वरा शक्ति लगातार कम हो रही है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर 1 जून से 30 जून तक पूरे देश में 'खेत बचाओ अभियान' चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान गाँव-गाँव जाकर किसानों को संतुलित खाद उपयोग, नकली पेस्टिसाइड की पहचान और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देंगे।
आप सभी से आग्रह है कि इस अभियान से जुड़ें, वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खाद का उपयोग करें और धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें।